देवघर, जून 30 -- देवघर,प्रतिनिधि जिले में 30 जून 2026 मंगलवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 29 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की 2 प्रति उपलब्ध कराएंगे। जिसे मतदाता भरकर एक प्रति अपने बीएलओ को देंगें और दूसरी प्रति पावती के रूप में अपने पास रखेंगे। सभी मतदाता जो इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करेंगे उनका नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में 5 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें, तो उन्हें अपने परिवार के संबंध में सही और सटीक जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें...