सीवान, अगस्त 11 -- सीवान। जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 270 वारंटों का निष्पादन और दो कुर्कियों की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शराब कांड के 20, वारंट से संबंधित 6, लूट के 2 व अन्य मामलों के 2 आरोपित शामिल हैं। अभियान के दौरान 595.42 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा दो बाइक व एक चारपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने 82 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...