चंदौली, अप्रैल 1 -- चंदौली, संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन छुट्टी होने के बाद भी सरकारी दफ्तर खुले रहे। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शासन से विकास कार्य के मद में मिले बजट की खपत करने में लगे रहे। विभिन्न विभागों की ओर से मंगलवार की शाम सात बजे तक 44 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया। वहीं सोमवार को भी विभिन्न विभागों की ओर से 38 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया। दो दिनों में कुल लगभग 82 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया है।जिले में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश था। इसके बावजूद अधिकांश सरकारी कार्यालयों के ताले खुले रहे। अधिकारी और कर्मचारी कागजी कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों के लिए शासन से मिले बजट का भुगतान करने में लगे रहे। इससे वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में विभिन्न विभागों की ओर से लंबित भुगतान कराने की...