औरंगाबाद, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम एवं एसपी के साथ विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम के संबंध में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए प्रस्तावित विद्यार्थी सहयोग पोर्टल तथा आगामी कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ विद्यार्थियों की समस्या, शिकाय एवं सुझाव को व्यवस्थित रूप से प्राप्त करने तथा उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 16 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। विद्यार्थियों द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायतें एवं सुझाव विभिन्न विषयों से संबंधित हो सकते हैं। छात्रावास की व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन एवं म...