बक्सर, जून 10 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बुधवार से ट्रांजिट पास की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसे लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में बुधवार को बिहार ट्रांजिट पास के संबंध में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान उन्होंने बिना ट्रांजिट पास या फिर अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच, अंतर राज्य सीमा चेक पोस्ट व संवेदनशील मार्गों पर विशेष जांच अभियान, ट्रांजिट पास व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन और इसकी मासिक समीक्षा पर विचार-विमर्श किया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी को सूचित किया गया कि ट्रांजिट पास की नई व्यवस्था राज्य सरकार की तरफ से लागू की गई है। यह भी पढ़ें- जिले में लागू हुई ट्रांजिट पास की नई व्यवस्था कहा कि 10 जून से रा...