शाहजहांपुर, मई 2 -- जिले में मई माह के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए रोजाना निर्धारित समय पर बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 1 मई से 31 मई तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। जनपद में तहसील मुख्यालय क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह साढे छह से आठ बजे तक और दोपहर सवा बारह से सवा बजे बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह छह से सात बजे और दोपहर दो बजे से साढे तीन बजे तक बिजली सप्लाई की रोस्टिंग रहेगी। कुल मिलाकर प्रतिदिन करीब ढाई घंटे की कटौती तय की गई है। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि यह कटौती मेंटीनेंस और लोड मैनेजमेंट के तहत की जा रही है, ताकि आगे चलकर सप्लाई बेहतर और निर्बाध रखी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.