रामगढ़, जनवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आपके अपने प्रिय अख़बार हिन्दुस्तान क्षेत्र में व्याप्त जनहित से जुड़ी समस्याओं को बोले रामगढ़ में प्रमुखता से लगातार उठाते आ रही है। इसी क्रम में 22 मई 2025 को झारखंड मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (जेएमएलटीए) से संबंधित खबर बोले रामगढ़ में प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले के पैथोलॉजी सेंटरों में जांच शुल्क को लेकर व्याप्त अव्यवस्थाओं और मनमानी पर सवाल उठाए गए थे। खबर में जिले के सभी पैथोलॉजी सेंटरों के लिए मानकीकृत मूल्य चार्ट जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। इस खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। 11 जनवरी की देर शाम ब्लॉक स्थित एक होटल के सभागार में झारखंड मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (जेएमएलटीए) रामगढ़ इकाई की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक-सह-समारोह ...