मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मोतिहारी। गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। अब गन्ना उत्पादक किसानों को चीनी मिलों में पेराई के लिए गन्ना भेजने की झंझट नहीं रहेगी। जिले में राज्य सरकार के बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत गुड़ उत्पादन इकाई स्थापित करने की मंजूरी मिलने लगी है। सरकार की इस योजना से वैसे किसानों को राहत मिलेगी जो घर बैठे गन्ने की पेराई कर गुड़ का उत्पादन कर अच्छी कमाई कर सकेंगे। जिले में सात गुड़ उत्पादन इकाई लगाने के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया है। इसमें चकिया,अरेराज,मोतिहारी, पिपराकोठी,कल्याणपुर में गुड़ उत्पादन यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। जिला गन्ना उद्योग विकास विभाग ने दी है गुड़ उत्पादन इकाई लगाने की स्वीकृति : जिला गन्ना उद्योग विकास विभाग मोतिहारी के द्वारा गुड़ उत्पादन इकाई लगाने की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.