कुशीनगर, अप्रैल 22 -- पडरौना। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने लोगों समेत जनपदवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। लगातार हुए पौधरोपण से जिले में एक फीसदी वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले पांच सालों में जनपद में सवा दो करोड़ पौधे लगे हैं। कुशीनगर में जंगल क्षेत्र बहुत ज्यादा नहीं हैं। इसके बावजूद जनपद का आरक्षित वन क्षेत्र 382.40 हेक्टेयर औरसंरक्षित वन 6.146 हेक्टेयर है। आरक्षित वन क्षेत्र पूरी तरह वन विभाग के अधीन होता है, लेकिन संरक्षित वन क्षेत्र में विभाग का दखल काफी कम होता है। प्रदेश सरकार लगातार पौधरोपण को बढ़ावा देने में जुटी रही है। इसका नतीजा है जनपद में लगातार लाखों की संख्या में पौधे लगे हैं। यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा व हरियाली के संगम से कार्बन उत्सर्जन घटाने की राह पर जिला जनपद में वन विभाग समेत कुल 27 विभाग मिलकर पौधरोपण...