जमुई, मई 6 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में लगातार आंधी और तूफान के कारण आम और लीची की फसल का नुकसान काफी हुआ है जिले में आम की फसल अच्छी थी लेकिन आंधी और तूफान के कारण आम की फसल आधे हो चुकी है। इस वर्ष प्रकृति का मिजाज आम उत्पादकों और आम के स्वाद के दीवानों के लिए कड़वा साबित हो रहा है। पहले मार्च-अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और अब बेवक्त की आंधी-बारिश ने जिले के आम के बगीचों को तहस-नहस कर दिया है। पहले भीषण गर्मी से जहां 25 फीसदी तक मंजर प्रभावित हुए थे, वहीं वर्तमान स्थिति यह है कि कई इलाकों में पेड़ों पर 30 से 40 फीसदी तक फल झड़ गए हैं, जिससे न केवल किसानों की कमर टूट गई है, बल्कि आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी भारी बोझ पड़ना तय है। जमुई के बागानों में इस बार जो आंधी का कहर दिखा है, उससे परिपक्व फल का आकार ले रहे आम पर मौसम की मार ऐसी ...