कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 3227 सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसे पूरा करने व लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा। मामले को लेकर जिला विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं।जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास ने आठों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने ब्लॉकों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन करें और योजना के बारे में लोगों को जागरूक करें। इतना ही नहीं निर्धारित अवधि के भीतर लक्ष्य पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- सारण में सोलर मेला से सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा डीडीओ ने बताया कि जागरूकता गोष्ठी दो पाली में होगी। पहली पाली में सचिव, ...