मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर। जिले में सोमवार की शाम को पांच बजे गेहूं खरीद क्रय केंद्र बंद कर दिए गए। इस वर्ष शासन से निर्धारित लक्ष्य का मात्र 90 फीसदी खरीद हो पाया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाजार में गेहूं का मूल्य अधिक होने के कारण सरकारी क्रय केंद्र गेहूं के खरीद लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा नहीं कर पाए। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि अंतिम फिगर मंगलवार को मिल पाएगा। अंतिम दिन शाम को पांच बजे तक खरीदे गए गेहूं को पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जा सका है, जिससे आगे चलकर आंकड़े में वृद्धि भी हो सकती है। जिले में एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद की समय सीमा तय की गई थी। शासन से जिले के किसानों से गेहूं खरीदने के लिए 113 क्रय केंद्र खोले गए थे। इन क्रय केंद्रों से सोमवार को शाम चार बजे तक 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। शा...