कोडरमा, जुलाई 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित गोदामों का निर्माण शीघ्र पूरा कर संबंधित संस्थाओं को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। पैक्स एवं एमपीसीएस के माध्यम से कराए जा रहे गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, खाद-बीज व्यवसाय लाइसेंस तथा जल-जीवन मिशन के तहत संचालन एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर भूमि चिह्नित करने और जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। खाद-बीज व्यवसाय की समीक्षा के दौरान कई एमपीसीएस में खाद बिक्री केंद्र नहीं होने की बात सामने आई। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई इस पर उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को ...