सीतापुर, जुलाई 11 -- सीतापुर, संवाददाता। वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को जिले में 81.76 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस बार अभियान को एक पेड़ मां के नाम जन अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम शहर के वैदेही वाटिका के निकट मिलिट्री फार्म पर होगा। जिसके मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू होंगे। जबकि एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी इंजी अवनीश कुमार, एमएलसी उमेश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जिले में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत सीतापुर जिले को 71 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। मौजूदा समय में जिले की 32 विभागीय नर्सरियों में करीब 1.21 करोड़ गुणवत्तायुक्त पौधे उपलब्ध हैं। प्रत्य...