अररिया, जुलाई 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल दिया है। पिछले तीन दिनों से आसमान में छाए बादल के साथ रूक-रूककर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण धान उत्पादक किसानों में खुशी दिख रही है। खासकर निचले इलाके के खेतों में किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है। जिन किसानों का बिचरा तैयार हो गया है, वे संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाकों के खेतों में धान के खेतों को तैयार कर रोपनी में जुट गये हैं। यह भी पढ़ें- दिनभर छायी रही बदरी पर नहीं बरसे मेघ किसानों की चिंता वहीं जिन किसानों का बिचरा तैयार नहीं हुआ है वैसे किसान बारिश के बाद धान के बिचरा में यूरिया समेत दूसरे उर्वरक डालकर धान के बिचरा को जल्द से जल्द तैयार करने में जुटे हैं ताकि समय रहते धान की ...