खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता रामनवमी पर्व को लेकर जिले में शुक्रवार को दिनभर उत्साह व भक्ति का माहौल बना रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्र में रामाजनकारी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के आर्य समाज मायजी ठाकुरबाड़ी परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान लोगों में गजब का उत्साह था। इस दौरान जैसे ही शोभायात्रा निकली तो कारवां बढ़ता चला गया। आलम यह था कि शोभा यात्रा आगे बढ़ रही थी और भीड़ बढ़ती जा रही थी। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के जमकर जयकारे लगाए। शोभा यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, सचिव सोनू जोशी, उपाध्यक्ष अमित सोनी, उपमंत्री अक्षय सूरी, रिक्की साह, तिलक वर्मा, शुभम वर्मा, अमितांश जयसवाल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। वहीं शोभा य...