सराईकेला, दिसम्बर 24 -- सरायकेला । पुलिस अधिक्षक मुकेश लुणायत के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियत्रण और फरार अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न थानो के पुलिस ने रात भर सघन अभियान चलाकर 13 वारंटी और फरार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये वारंटियो में गम्हरिया से शंकर महतो, प्रिंस मसीह, कुमारी पूजा, निखिल लोहार एंव अजित मालाकार को गिरफ्तार किया है । चांडिल थानांतर्गत गुडून माझी एंव लव माछुवा को गिराफ्तार किया है । आर आई टी से सोहन साहू व विशाल कालिंदी, सरायकेला थानांतर्गत मानिक बाजार निवासी दिनेश साहू तथा वार संख्या 3 निवासी जयंत कुमार महांती को गिरफ्तार किया है । आदित्यपुर थानांतर्गत सागर कुमार महतो तथा कन्हैया कुमार पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियो और ...