बांका, जून 18 -- बांका। निज प्रतिनिधि। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए प्रतिभावान खिलाडियों का चयन मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत किया जायेगा। इसको लेकर बांका जिले में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए राज्य स्तर पर अंडर 14 प्रशिक्षु तिरंदाजों का चयन किया जायेगा। यहां 29 जून को शहर के आरएमके मैदान में राज्य भर से आये तिरंदाजों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 प्रशिक्षु तिरंदाजों का चयन होगा। इसको लेकर तिरंदाजी के ट्रायल का रोस्टर जारी करते हुए राज्य स्तर से ही ट्रायल की तिथि, स्थान एवं योग्यता का निर्धारण कर दिया गया है। तिरंदाजी के ट्रायल में चयनित प्रशिक्षुओं को नेशनल स्तर के कोच शहर के आरएमके मैदान में स्थापित एकलव्य सेंटर में तिरंदाजी का आवासीय प्रशिक्षण देंगे। यहां जुलाई 2024 में ही तिरंदाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.