अररिया, मई 3 -- अररिया, संवाददाता शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों ने दावा किया कि जिले में रसोई गैस की कोई दिक्कत और किल्लत नहीं है। घरेलू सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। शादी विवाह आदि के लिए कमर्शिल सिलेंडर की विशेष व्यवस्था की गई है। जल्द ही खाना बनाने वाले कोयले का वितरण भी शुरू होगा। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में रसोई गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं। जिले में औसतन प्रतिदिन 6067 सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम सिलेंडरों का कुल स्टॉक 13,899 और 5 किलोग्राम (एफटीएल) सिलेंडर का स्टॉक 832 है। बताया गया कि एलपीजी की उपलब्धता से संबंधित अब तक जिला नियंत्रण कक्ष में कु...