अररिया, मई 17 -- अररिया, संवाददाता जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर गैस का वितरण किया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। बताया गया कि रविवार को चार गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं बताया गाय की जिला नियंत्रण कक्ष में रसोई गैस के संबंध में अब तक कुल 532 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 518 का समाधान कर दिया गया है...