कुशीनगर, मार्च 14 -- कुशीनगर। डीएम और एसपी ने विकास भवन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा समस्त गैस एजेंसियों के डीलर एवं पेट्रोल/डीजल पंप प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद कहा है कि जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। लोगों को किसी के अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।।डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बैठक में सभी वितरकों को निर्देशित किया कि वे पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल एवं डीजल का वितरण करें। अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा जनसामान्य के साथ दुर्व्यवहार की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल अथवा डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.