संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक के बखिरा क्षेत्र का मूल निवासी एक यात्री युगांडा के इंटेबी शहर से जिले में पहुंचा है। इबोला सर्विलांस एंड पैसेंजर मानिटरिंग के तहत यात्री पर नजर रखी जा रही है। यात्री से स्वास्थ्य विभाग की टीम दो बार बात कर चुकी हैं। हालांकि यात्री में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। फिर भी यात्री पर सीएमओ कार्यालय की टीम पूरी नजर रख रही है। इबोला वायरस को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से एलर्ट है। शासन से सीएमओ कार्यालय को हर पल सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ रामानुज कनौजिया ने संक्रामक रोग नियंत्रण के नोडल अधिकारी डा. आरपी मौर्य को पूरी तरह से एलर्ट कर दिया है। एपिडमोलजिस्ट डा. मुबारक अली को इबोला वायरस पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है。

यात्री की...