खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को दिन में धूप खिली रही। शाम में आसमान में हल्का बादल रहा। दिन में बीच-बीच में हल्की तेज हवा भी चलती रही। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रही। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार की शाम को मौसम हल्का नरम रहा था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को मौसम साफ रहने से धूप का असर महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को आसमान में हल्का बादल बना रहा था। सुबह म...