कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से जुटा हुआ है। इस वर्ष जिले में कुल 37 हजार 227 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार, बारसोई और मनिहारी अनुमंडल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 19 हजार 426 छात्राएं और 17 हजार 801 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे अधिक परीक्षार्थी कटिहार अनुमंडल में हैं, जहां 26 हजार 652 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बारसोई अनुमंडल में 6 हजार 245 छात्राएं और मनिहारी अनुमं...