गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि । मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल,शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के लिए डीसी प्रेरणा दीक्षित व एसपी हारिश बिन जमां ने परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों को पूरी निष्ठा,सतर्कता व पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन का निर्देश दिया। इस वर्ष जिले के कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजित की जाएगी। मैट्रिक परीक्षा में 13,852 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 8,014 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीसी ने कहा कि सभी पदाधिकारी परीक्षा की प्रणाली और निर्धारित गाइडलाइन से भलीभांति अवगत हैं। प्रश्नपत...