लखीसराय, जनवरी 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर सहित लखीसराय जिले में सरकारी गैर सरकारी निबंधित एवं गैर निबंधित छोटे-बड़े 200 से अधिक अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब संचालित हैं। मेडिकल कचरा का उठाव करने वाली भागलपुर की सिनर्जी बेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लखीसराय, जमुई एवं शेखपुरा के सुपरवाइजर की माने तो लखीसराय के सरकारी एवं निजी अस्पताल व लैब से नियमित रूप से प्रतिदिन 400 किलो मेडिकल कचरा का उठाव कंपनी करती है। ज्ञात हो कि अन्य अस्पताल व लैब संचालक मेडिकल कचरा या तो सड़क किनारे या फिर नाला और सार्वजनिक स्थान पर चोरी छुपे फेंक रहे हैं। जिससे विभागीय अधिकारी अनजान हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले में 10 से 15 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थान से ही नियमित कचरा का उठाव हो रहा है। जबकि 85 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थान का कचरा यत्र तत्र फे...