आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में जांच के दौरान गुरुवार को एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके पूर्व जनवरी माह में जांच के दौरान एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डेंगू से पीड़ित मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश झा ने बताया कि मेंहनगर क्षेत्र का रहने वाले युवक कमाने के लिए मुंबई गया था। कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। बुधवार को वह घर लौटा। मंडलीय अस्पताल में जांच के दौरान गुरुवार को उसकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अगल वार्ड में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- नालों की सफाई न फागिंग, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा उसके घर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सर्वे और फागिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। संबंधित इलाकों में साफ-सफाई और जलभराव ...