सीवान, मई 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी दिनों में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। साथ ही, अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में बाढ़ की संभावना भी बनी रहती है। इस स्थिति को देखते हुए मानसून व बारिश का मौसम शुरू होने से पहले पुल-पुलियों की निगरानी व मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में मानसून पूर्व 950 पुल-पुलियों की जांच का कार्य शुरू, हो रहा सर्वेपुल-पुलियों की विशेष निगरानी चूंकि पूर्व पुल गिरने से जिले में बड़े हादसे हो चुके हैं, इसलिए इस बार मानसून पूर्व जांच में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बताया जा रहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह है कि बरसात के दिनों में पुल-पुलिया में किसी तरह की समस्या नहीं हो, वहीं जलजमाव की स्थिति भी पैदा नहीं हो। इसी क्रम में सरकार के निर्देश पर मानसून पूर्व पुल-पुलियों की विशेष...