हाजीपुर, जून 21 -- वर्तमान समय में मानसून की स्थिति ठीक नहीं है। मानसून की स्थिति काफी कमजोर दिख रही है। मौसम विभाग एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार किसानों को ऊंची जमीनों में धान की खेती न करने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- आज 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम तापमानमौसम विभाग की रिपोर्ट रविवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं मौसम विभाग के अनुसार जिले में 21 से 23 जून के बीच कहीं-कहीं मेघ गर्जन एवं तेज झोंकेदार हवा चलने की अनुमान है। विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार उत्तर बिहार के अधिकांश भागों में गर्म एवं शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। 23-24 जून के दौरान एक-दो स्थानों पर 4-6 मिमी हल्की वर्षा हो सकती है,जबकि मधुबनी जिले में 24 जून को लगभग 65-70 मिमी भारी वर्षा होने की संभावना ...