फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से शहर की आधी आबादी को रोजाना असुविधा झेलनी पड़ रही है। एचएसवीपी के सेक्टरों से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक महिलाओं के लिए शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है या कई जगहों पर यह सुविधा उपलब्ध ही नहीं है। ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी, बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद और एचएसवीपी के सेक्टरों में स्थित कई प्रमुख बाजारों में महिलाएं तो दूर पुरुषों के लिए भी शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। एक अनुमान के अनुसार बाजारों में आने वाले कुल खरीदारों में क...