दरभंगा, नवम्बर 15 -- दरभंगा। जिले में सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए ने महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया। छह बार से दरभंगा ग्रामीण सीट पर लगातार जीत दर्ज करने वाले राजद प्रत्याशी व पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव को भी इस बार मुंह की खानी पड़ी। चुनावी विश्लेषकों की ओर से कड़े मुकाबले की अटकलों को दरकिनार कर एनडीए ने क्लीन स्वीप कर पहली बार सभी 10 सीटों पर विजय फताका लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया। अलीनगर सीट पर बाहरी के लेबल को दरकिनार कर लोक गायिका और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा को 11,730 मतों से हराकर एनडीए की झोली में ये सीट डाल दी। मैथिली को 84915 मत मिले, जबकि विनोद मिश्रा को 73,185 मतों से संतोष करना पड़ा। बहादुरपुर सीट पर जदयू प्रत्याशी मदन सहनी ने राजद उम्मीदवार भोला यादव को 12011 मतों से हराक...