खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में महर्षि मेंही जयंती पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि मेंहीं मंदिर अलौली के बैनर तले गुरु जयंती के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकालकर अलौली नगर भ्रमण किया। हर चौक चौराहे पर भजन के साथ महाराज की जय हो, का जयघोष किया गया। तत्पश्चात मंदिर के सभागार में सत्संग प्रवचन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। सत्संग में राजेश आर्य ने कहा कि महाराज का जन्म मानव कल्याण, मानवहित एवं विश्व जनकल्याण हेतु हुआ। आज पूरे विश्व में गुरु जयंती मनाई जा रही है। समाजसेवी संतमत सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव ने कहा कि 20वीं सदी के महान संत और संतमत' के प्रमुख प्रवर्तक, सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की जयंती हर वर्ष वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को मनाई जाती है। यह भी पढ़ें- महर्षि मेंहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.