बलिया, मई 28 -- बलिया, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार जिले भर में गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग निर्धारित समय पर बकरीद की दो रेकात वाजिब नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए अल्लाहताला से दुआएं मांगी। सुबह में नए परिधानों में तैयार होकर मुस्लिम लोग शहर के ईदगाह समेत जामा मस्जिद विशुनीपुर, बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार व अन्य मस्जिदों में पहुंचे, जहां पर बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद आपस में एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा करने के बाद अपने घरों पर पहुंचे मुस्लिम लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी।नमाज यह भी पढ़ें- अमन, अकीदत और कुर्बानी के पैगाम के साथ जिले में मनाई गई बकरीद शुरू होने से पहले इमाम ने त्योहार के बारे जानकारी देत...