जिले में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
भदोही, अप्रैल 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले में सोमनाथ पर्व मनाया गया। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर मंदिरों में पहुंच कर अफसरों ने दर्शन-पूजन एवं तैयारियों को परखा। कालीन नगरी के महादेव मंदिरों बाबा बड़े शिव धाम गोपीगंज, बाबा हरिहरनाथ महादेव, छितनी तालाब महादेव भदोही, भरत चौराहा महादेव मंदिर, बाबा सेमराधनाथ धाम, सीतामढ़ी समेत विविध स्थानों पर कार्यक्रम किए गए। इसके पूर्व मंदिर परिसरों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन भी किया गया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व पर शिवालयों में हुई पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- मंदिर में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम यह भी पढ़ें- शिवालयों में भजन, गौशालाओं में हुआ नंदी पूजन कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.