दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मैदान दुमका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपायुक्त ने दोनों महान व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि एक ओर जहां गांधी जी के विचारों और संघर्ष ने भारत को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने उनके विचारों को अपनाकर देश के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा की। कहा कि 2 अक्तूबर को पूरे देश में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन एक विशेष व्यक्तित्व - मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाता है। वे महात्मा गांधी और बापूजी के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने हमें स्वतंत्...