जिले में मनरेगा की 50,646 योजनाएं अधूरी स्थिति में एक जुलाई से वीबी-जी राम जी होगा लागू
सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला। जिले में मनरेगा कार्य की स्थिति चिंताजनक है। मनरेगा कर्मियों की चल रही हड़ताल के कारण ग्रामीण विकास योजनाओं की गति थम गई है। जिले में वर्तमान में मनरेगा की 50,646 योजनाएं अधूरी स्थिति में है। एक जुलाई से वीबी-जी राम जी मनरेगा एक्ट का स्थान लेगा। अब ग्रामीण परिवारों को 100 दिन की बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। निश्चित रोजगार की गारंटी, फेस-रिकग्निशन वाले स्मार्ट जॉब कार्ड और मस्टर रोल बंद होने के 15 दिनों के भीतर अनिवार्य भुगतान जैसे नियम प्रभावी होंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लंबित योजनाओं में से 47,085 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें पिछले एक साल के दौरान एक भी मस्टर रोल जेनरेट नहीं किया गया। वहीं, पिछले दो सालों में 15,615 योजनाओं की राशि खर्च ही नहीं हो सकी है। इसके अलावा 3,389 योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें स्वीकृत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.