उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही जब मच्छरों का आतंक बस्तियों की दहलीज लांघने को बेताब है, तब प्रशासन ने इन इनके खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। बुधवार को जिला अस्पताल के प्रांगण से जब जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ कृति राज ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई तो वह केवल एक औपचारिक शुरुआत नहीं बल्कि बीमारियों के चक्रव्यूह को भेदने की एक सोची-समझी रणनीति थी। इस रणनीति की सबसे मजबूत कड़ी हैं-मैदान में उतरे 5699 जांबाज स्वास्थ्य योद्धा जो अब जिले के हर उस दरवाजे पर दस्तक देंगे जहां गंदगी और मच्छरों का पहरा है। 'मच्छर हारेगा, उन्नाव जीतेगा' के संकल्प के साथ बच्चों की तख्तियों पर लिखे नारों ने साफ कर दिया है कि इस बार लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी। स्वच्छता और सुरक्षा की इस मशाल को थामे प्रशासन ने अब सीधे मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.