कन्नौज, जुलाई 8 -- ​कन्नौज। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की सरकारी खरीद तेजी से चल रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मुताबिक, 15 जून से शुरू हुई यह खरीद 31 जुलाई तक जारी रहेगी। शासन ने इस बार मक्का का समर्थन मूल्य 2,400 प्रति क्विंटल तय किया है। खास बात यह है कि किसानों को उतराई और छनाई के मद में 20 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त भुगतान भी किया जा रहा है। ​किसानों की सहूलियत के लिए जिले में कुल 10 क्रय केंद्र एक्टिव हैं, जिनमें तिर्वा में 3, कन्नौज में 2 और छिबरामऊ में 5 केंद्र हैं। इसके अलावा जलालाबाद के बी-पैक्स फत्तेहपुर में एक नया केंद्र भी खोल दिया गया है। अब तक पंजीकृत 1,651 किसानों में से 1,229 का सत्यापन हो चुका है और 360 किसानों से 1,246.50 मीट्रिक टन मक्का खरीदी जा चुकी है। 320 किसानों के बै...