चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। सोमवार से बढ़ी तपिश में बुधवार को भी कोई कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। तेज गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर होते-होते पछुआ हवा और लू के थपेड़ों ने हालात और कठिन बना दिए। आग की तरह तपती धूप में सड़क पर निकलना चुनौती बन गया है। लू और गर्म हवा के चलते दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। रोजमर्रा की जरूरतों और कामकाज के कारण लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। गर्मी के असर से अस्पतालों में बीमार लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से दो...