चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, हिटी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन को प्रभावित करने लगा है। गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ने से कटौती और ट्रिपिंग बढ़ गई है। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मचा है। गुरुवार को बिजली आपूर्ति न होने से नाराज धीना क्षेत्र के उपभोक्ता बरहनी उपकेंद्र पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शिकारगंज में एक सप्ताह से बिजली का संकट बना हुआ है। वहीं पीडीडीयू नगर से लेकर चकिया, नौगढ़, इलिया, धानापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही कटौती से दिक्कत बढ़ गई है। जिले में एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। यह भी पढ़ें- 15 फीसदी बढ़ी बिजली खपत, लो वोल्टेज से उपकरण हुए ठप दिन में तो कुछ बिजली मिल रही है लेकिन शाम होते ही रातभर कटौती हो रही है। पीडीडीयू नगर के रविनगर, कैलाशपु...