सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालत यह की अप्रैल महीने की शुरुआत से ही लोगों को मई और जुन वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में बढोत्तरी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है । गर्मी के कारण बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भीषण उमस व लू से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जिससे व्यापार व दैनिक गतिविधियां प्रभावित होने लगी हैं। भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो रही है। प्रचंड गर्मी एवं तीखी धूप के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह सात बजे के बाद से बाहर निकलने में तीखी और चमक वाली धुप का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल माह शुरू होते ही प्रचंड गर्मी का कहर लगातार जारी है। तापमान अधिक रहने के कारण शीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.