सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान। जिले में बढ़ती गर्मी, लू, अग्निकांड और संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में अनिवार्य रूप से फायर ऑडिट कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्...