भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा आज यानि 17 मार्च को बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जनपद भ्रमण के बाद सभा का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर फत्तूपुर में किया जाएगा। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। पार्टी के सचिव भान सिंह मौर्य ने बताया कि 24 मार्च को दिल्ली चलो जन आक्रोश रैली की सफलता को लेकर उक्त बाइक जुलूस निकाला जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लेकर प्रयागराज तक बाइक सवारों का जत्था निकला है, जो जिले में आज मंगलवार को आएगा। 10 बजे औराई बाइक जुलूस पहुंचेगा, वहां से होकर भदोही शहर, मेन रोड, स्टेशन रोड होकर विश्वकर्मा मंदिर फत्तूपुर पहुंचेगा, जहां पर स्वागत एवं सभा कार्यक्रम है। सभा को डा. हीरालाल यादव, सेक्टर कमेटी, बाबूराम यादव राज्य कमेटी एवं रविशंकर मिश्र राज्य सच...