नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में गुरुवार को हनुमान जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। श्रद्धालु मंदिरों में सुबह से ही दर्शन और पूजा के लिए उमड़ पड़े। मंदिरों में हनुमान जी के विशेष शृंगार के साथ पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारे लगाए। वहीं, स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ हुआ और हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। सेक्टर-20 स्थित गुफा वाले हनुमान मंदिर में शाम को सीताराम संकीर्तन समूह द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद रात को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें 101 किलो शुद्ध देसी घी के लड्डू का भाग हनुमान जी को लगाने के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा। सेक्टर-53 के कंजनजंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.