बरेली, अप्रैल 8 -- बरेली। दिव्यांगों को पेंशन समेत अन्य सुविधाएं देने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले में इस साल 27 हजार से अधिक दिव्यांग बढ़ गए हैं। उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद उनके बैंक खाते समेत अन्य डिटेल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि बीते साल से इस वर्ष 27 हजार से अधिक दिव्यांगों की संख्या बढ़ी है। उनके सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...