जमुई, जनवरी 7 -- जमुई, एक प्रतिनिधि जिले में वायु प्रदुषण बढ़ता जा रहा है, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 161 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। धानो की कटाई के बाद खेतो में बचे अवशेष को किसानों द्वारा जलाये जाने के कारण निकलने वाला काला धुंआ वायु प्रदुषण बढ़ाने का सबसे मुख्य कारण और दूसरा कारण वाहन हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआँ, निर्माण गतिविधियाँ और घरों में ठोस ईंधनों का जलना इस प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में वाहनों की बढ़ती संख्या वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। निर्माण परियोजनाओं और सड़क निर्माण से धूल उड़ती है, जिससे वायु गुणवत्ता खराब होती है। जमुई शहर में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। प्रदूषण के मुख्य कारणों में ...