मधुबनी, अप्रैल 21 -- मधुबनी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीआरडीए सभागार में झंझारपुर लोकसभा के सांसद एवं सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रामप्रीत मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। डीटीओ रामबाबू ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि जिले में दुर्घटनाएं किन कारणों से हो रही हैं और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग जोन में बांटकर रंग कोड भी दिया जाएगा। चालकों के प्रशिक्षण की भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए टोइंग वैन की व्यवस्था की जा रही है और रिंग रोड व बस स्...