जिले में बोरिंग के लक्ष्य से तीन गुना ज्यादा किसानों ने किया आवेदन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- फसलों की सिंचाई के लिए लघु सिंचाई विभाग से किसानों को निशुल्क बोरिंग की सुविधा दी जाती है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अप्रैल महीने से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 29 हजार से ज्यादा किसान आवेदन कर चुके हैं। वहीं दो दिन पहले शासन से निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य जारी किया गया है। जिले को 9770 बोरिंग का लक्ष्य मिला है। अब मिले लक्ष्य और आवेदन को अगर देखा जाए तो एक बोरिंग पर तीन-तीन किसानों की दावेदारी है। ऐसे में विभाग के अधिकारी बताते हैं कि प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किसानों को आवंटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 740 एकड़ में लगेगा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, किसानों को 55% तक अनुदान मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को तीन प्रकार की बोरिंग का लाभ दिया जाता है। इसमें 30 मीटर तक उथली बोरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.