जिले में बैंक हड़ताल से थमा कारोबार, विभिन्न बैंकों के 145 शाखाओं में नहीं हुआ कामकाज,
मुंगेर, सितम्बर 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को हुई एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर मुंगेर जिले में भी व्यापक रहा। जिले की करीब 145 विभिन्न बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे जमा-निकासी, चेक, ड्राफ्ट सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। बैंकिंग गतिविधियां ठप रहने से एक दिन में करीब 60 से 70 करोड़ रुपये का कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है। इस हड़ताल में देशभर के करीब 8 लाख बैंककर्मी और अधिकारी शामिल हुए और लगभग 85 हजार शाखाओं के बंद रहने का दावा किया गया। मुंगेर में बैंककर्मियों ने बड़ी बाजार स्थित एसबीआई शाखा के सामने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई। हड़ताल का नेतृत्व मुख्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.