जिले में बैंक ऑफ इंडिया का समझौता अभियान कल से 17 जुलाई तक
कोडरमा, जुलाई 11 -- कोडरमा। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 13 से 17 जुलाई तक एकमुश्त समझौता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले की सभी शाखाओं में एनपीए ऋण खातों के निपटारे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैंक के अनुसार, यह अभियान विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो व्यवसाय में परेशानी, चिकित्सा संबंधी समस्या या अन्य वास्तविक कारणों से समय पर ऋण का भुगतान नहीं कर सके हैं। बैंक की ओर से छोटे एवं मध्यम आकार के एनपीए ऋण खातों के निपटारे के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत पात्र उधारकर्ताओं को नियमानुसार विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। बैंक ने सभी संबंधित एनपीए उधारकर्ताओं से निर्धारित अवधि में अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क कर ऋण खातों का निपटारा करने और अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.